- एसबीपीएस के छात्र हैं दोनों शटलर
- सूर्यांक्ष एकल में तो आन्या बिष्ट गर्ल्स डबल में लेंगी भाग
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के शटलर सूर्याक्ष रावत और आन्या बिष्ट का चयन वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सूर्यांक्ष रावत एकल में तो आन्या बिष्ट युगल में प्रतिभाग करेंगी।
बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सूर्याक्ष और आन्या का प्रतियोगिता में चयन होने पर खुशी जताई और उत्कृष्ट प्रदर्शन के शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सूर्याक्ष और आन्या दोनों ही उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और स्कूल ही नहीं देश को भी दोनों से ढेरों उम्मीदें हैं। वर्ल्ड जूनियर चैपियनशिप के ट्रायल गुवाहाटी में अगस्त माह में हुए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सूर्याक्ष रावत और आन्या बिष्ट का चयन हुआ है। गौरतलब है कि आन्या बिष्ट और सूर्याक्ष दोनों ने ही हाल में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल जीते थे। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने दोनों छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए बल्कि स्कूल के लिए भी गर्व की बात है। वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता छह से 18 अक्टूबर तक गुवाहाटी (असम) में होंगे जिसमें कई देशों से बच्चे शामिल होंगे।
