वात्सल्य योजना के तहत 3.2 करोड़ खातों में ट्रांसफर

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने की राशि

देहरादून । मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3.2 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय में काबीना मंत्री धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत जनवरी 2026 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था। फरवरी में 5057 लाभार्थियों को कुल एक करोड़ 51 लाख 71 हजार रुपए मंगलवार को जारी किए गए हैं। जबकि मार्च महीने के लिए कुल 5025 लाभार्थियों के एक करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है। योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं। इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *