विज्ञान से संवरेगा खेती का भविष्य

  • ग्राफिक एरा में एग्रीफेस्ट का आयोजन 

देहरादून। ग्राफिक एरा में कृषि को विज्ञान से जोड़ते हुए नवाचार और तकनीक का प्रभावी संगम प्रस्तुत किया गया। उत्तराखंड के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब खेती विज्ञान से जुड़ेगी तभी कृषि का भविष्य सशक्त सुरक्षित और समृद्ध होगा।
शुक्रवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में एग्रीफेस्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि पूरे देाश को पोषित करने वाला आधार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा से मिली सीख को जमीन पर लागू करें और खेती को तकनीक नवाचार और वैज्ञानिक सोच से जोड़ कर देश की कृषि प्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमेन डा. कमल घनशाला ने कहा कि जैविक खेती का बढ़ता चलन नई संभावनाएं खोल रहा है और ग्राफिक एरा किसानों व उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु बनाकर कृषि क्षेत्र के विकास में एवं भूमिका निभा सकता है।
इस दौरान गणेश जोशी, ने एग्रीफेस्ट के तहत आयोजित कृषि मेले का उद्घाटन किया जिसने प्रदेश की कृषि परंपरा और स्थानीय उत्पादों को एक मंच पर प्रस्तुत किया। कृषि संवाद सत्र में उत्तराखंड कृषि निदेशालय की सहायक निदेशक प्रियंका सिंह ने विभाग की नीतियों, योजनाओं और युवाआें के लिए उपलब्ध कैरियर संभावनाओं पर जानकारी दी।
एग्रीफेस्ट का आयोजन गग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ एग्रीकल्चर ने किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर भट्ट, उमंग स्वायत्त सहकारिता की सचिव मीना र्केतूरा, डीन स्कूल अफ एग्रीकल्चर डा. मुकेश कुमार नौटियाल, एचओडी डा. अरविंद सिंह नेगी, डा. नीलम बसेरा, डा. दीपा नैनवाल समेत अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ड प्रज्ञा गोस्वामी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *