विरासत में छात्र-छात्राओं ने गायन में दिखाई प्रतिभा

देहरादून। विरासत साधना की स्वर प्रस्तुति में शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने गायन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सराहा गया।
बुधवार को ओएनजीसी के डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में विरासत साधना की शुरूआत स्कूली छात्र-छात्राओं के शानदार प्रस्तुतियों से हुई। कार्यक्रम में लतिका राय फाउंडेशन के सिद्धार्थ शाक्य ने जागो मोहन प्यारे… का गायन कर महफिल में चार चांद लगा दिए। सिद्धार्थ के साथ संगत में गार्गी भट्टाचार्य व राजेश कालनी की जोड़ी ने विरासत साधना में भक्ति रस घोलने का काम किया। वागीश्वरी संगीत साधना से प्रमिति डालाकोटी, सेंट पैट्रिक्स अकादमी से पावनी अग्रवाल, सेंट कबीर अकादमी के आयुष्मान शुक्ला, सरस्वती संगीत मंदिर से आयुष गुप्ता, पीवाईडीएस लर्निंग अकादमी से सलोनी, दून इंटरनेशनल स्कूल से समृद्धि पैन्यूली, कर्नल ब्राउन स्कूल से नलिनाकाश भट्टाचार्य, द यूनिवर्सल अकादमी से नंदनी सिंह, उत्तराखंड इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी से जिग्मे वोंगचुक लेपचा, टाइम्स वल्र्ड स्कूल के शिवांश वर्मा, द एशियन स्कूल से वैष्णवी काला ने शानदार व भक्तिमय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विरासत साधना की मुख्य कोअर्डिनेटर कल्पना शर्मा और राधा चटर्जी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *