डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,
द सॉफ्टोनिकल्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरु गोविंद सिंह बेटों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह की वीरता और बलिदान को याद कर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
द सॉफ्टोनिकल्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी डोईवाला द्वारा गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता और बलिदान को याद कर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि वीर बाल दिवस खालसा के साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है अंतिम सिंह गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपनी आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दें दी, लेकिन उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया, श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि साहिबजादों की शहादत इतिहास का एक सुनहरा पन्ना है जिसका उदाहरण बिरला ही मिलता है धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह ने अपना सर्वस्व न्योंछावर कर दिया इस कारण उन्हें सरबसं दानी भी कहा जाता गया है” डोईवाला गुरुद्वारा ग्रंथि रघुवीर सिंह ने कहां कि आज की युवा पीढ़ी को उनके अतुलनीय वीरता के पद चिन्नो पर चलना चाहिए, डोईवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे वीर बालकों को जो देश भक्ति के लिए उन्होंने अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की ऐसे महान देश भक्तों को हम शत-शत नमन करते हैं कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हरविंदर सिंह हंसी, जिला मंत्री विनय कंडवाल, मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पम्मी राज, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी मनमोहन नौटियाल विक्रमजीत सिंह, प्रकाश कोठारी आदि मौजूद थे।
