शटलर आन्या का विजय अभियान जारी

  • आल इंडिया सीनिय रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता रजत
  • सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्रा है आन्या बिष्ट

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की बैडमिंटन स्टार आन्या बिष्ट का विजय अभियान लगातार जारी है। आन्या ने भुवनेश्वर में आयोजित योनिक्स—सनराइज आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में अपनी जोडदार पिथौरागढ$ की एंजेल पुनेरा के साथ मिलकर डबल्स में सिल्वर मेडल जीता।  


एसबीपीएस की छात्रा आन्या बिष्ट ने भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित योनिक्स—सनराइज आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी अपना जलवा दिखाया। शुरूआती दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची। फाइनल में आन्या व एंजेल की जोड़ी का मुकाबला  श्रेया बालाजी और दीप्ता एस. की मजबूत जोड$ी से हुआ। तीन सेट तक तक चले कड$े मुकाबले में आन्या और एंजल को 13—21, 21—18, 19—21 से हार का सामना करना पडा। इसके चलते आन्या व एंजेल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बावजूद इसके फाइनल में आन्या और एंजल की जुझारू भावना, शानदार तालमेल और रणनीतिक खेल ने सभी का दिल जीत लिया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने आन्या की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन के साथ—साथ खेलों में पारंगत किया जा रहा है। इसके लिए बैडमिंटन, फुटबाल, आर्चरी, बाक्सिंग, क्रिकेट, शूटिंग आदि में विशेषज्ञ कोच द्वारा छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जता रहा है, ताकि छात्रों का चहुंमुखी हो सके। आन्या की उपलब्धि से अन्य खिलाडियों को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *