शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 शिक्षक हुए सम्मानित

  • एसजीआरआर मेडिकल कालेज में छात्रों ने किया गुरुजनों का सम्मान

देहरादून। एसजीआरआर मेडिकल कालेज में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


सोमवार को मेडिकल कालेज के सभागार में समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डा. अशोक नायक, निदेशक डा. मनोज गुप्ता, महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल मलिक, कम्यूनिटी मेडिसिन के विभागायक्ष डा. पुनीत ओहरी ने किया। प्राचार्य डा. अशोक नायक ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही भविष्य का अध्यापक है। अध्यापक एक आइने की तरह होता है, जो शिष्य को उसकी क्षमता और कमजोरियों से परिचित कराता है और सही—गलत का बोध कराता है। उन्होंने गुरु-शिष्य संबंध को सरल और सहज बनाए रखने पर जोर दिया। निदेशक डा. मनोज गुप्ता ने गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि भविष्य में सफलता के लिए गुरु का सम्मान और मार्गदर्शन दोनों जरूरी हैं। समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डा. हरमीत कौर (विभागाध्यक्ष एनाटमी विभाग), डा. आशीष गोयल (विभागाध्यक्ष फिजियोलाजी विभाग), डा. तारिक मसूद (विभागाध्यक्ष जैव रसायन विभाग), डा. सदाफ खान (सहायक प्रोफेसर पैथोलाजी विभाग), डा. सुलेखा नौटियाल (विभागाध्यक्ष माइक्रोबायलॉजी विभाग), डा. शालू बावा (प्रोफेसर फार्माकोलॉजी विभाग), डा. ललित कुमार (विभागाध्यक्ष एफएमटी विभाग), डा. पुनीत आेहरी (विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग), डा. प्रियंका गुप्ता (एसोसिएट प्रोफेसर नेत्र रोग विभाग), डा. शरद हरनूट (ईएनटी विभाग), डा. नारायण जीत सिंह (विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग), डा. एवी माथुर (प्रोफेसर सर्जरी विभाग), डा. अंजलि चौधरी (प्रोफेसर आेबीजीवाई विभाग), डा. रागिनी सिंह (प्रोफेसर बाल रोग विभाग) व डा. योगेश आहूजा (सहायक प्रोफेसर हड्डी रोग विभाग) शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *