शुगर मिल ने गन्ना भुगतान की चौथी किश्त रू.17. 66 करोड़ की धनराशि की जारी, कृषको में खुशी की लहर,

 

डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,

 

डोईवाला शुगर मिल द्वारा गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान की चौथी किश्त रू0 17.66 करोड़ की धनराशि की जारी की जिससे कृषको में खुशी की लहर, कृषको ने अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह का जताया आभार।

 

डोईवाला शुगर कंपनी लिमिटेड के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आज डोईवाला चीनी मिल से जुड़ी गन्ना समितियों के गन्ना आपूर्ति करने वाले कृषको का डोईवाला के भिन्न-भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2023-24 हेतु दिनांक 10.12.2023 से 31.12.2023 तक कृषकों द्वारा मिल में आपूर्ति किये गये गन्ने का भुगतान की चौथी किश्त जारी की गई, डोईवाला शुगर कंपनी लिमिटेड के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि डोईवाला शुगर मिल द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला को रू0 816.13 लाख, देहरादून समिति को रू0 421.03 लाख, ज्वालापुर समिति को रू0 168.85 लाख, रूड़की समिति को रू0 219.55 लाख, लक्सर समिति को रू0 46.84 लाख, पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा को रू0 80.90 एवं दि शाकुम्बरा शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा को रू0 13.30 लाख, कुल रू0 1766.60 लाख के चैक गन्ना मूल्य भुगतान हेतु जारी किये गये, जिससे लगभग कई हजार कृषक लाभान्वित होंगे।

मिल द्वारा पेराई सत्र 2023-24 में अभी तक डोईवाला शुगर मिल द्वारा सहकारी गन्ना विकास, समिति डोईवाला को रू0 1316.67 लाख, देहरादून समिति को रू0 668.27 लाख, ज्वालापुर समिति को रू0 351.98 लाख, रूड़की समिति को रू0 503.82 लाख, लक्सर समिति को रू0 77.68 लाख, पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा को रू0 124.44 एवं दि शाकुम्बरा शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा को रू0 20.37 लाख, कुल रू0 3063.23 लाख का भुगतान किया जा चुका है। विगत पेराई सत्र में आतिथि तक कोई गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ था। अधिशासी निदेशक की कर्मयोगी की छवि के चलते इस पेराई सत्र में मिल स्तर से गन्ना मूल्य भुगतान मद में अभी तक कुल 3063.23 लाख का भुगतान जारी हो चुका है जिससे स्पष्ट है कि अधिशासी निदेशक के कुशल मार्गदर्शन में मिल उन्नति की ओर अग्रसर है।

सहकारी गन्ना विकास समितियों के कृषकगणों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की चौथी किश्त जारी होने पर हर्ष व्यक्त कर उत्तराखण्ड राज्य में डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री डी0पी0सिंह0 आभार व्यक्त किया गया। अधिशासी निदेशक ने समस्त कृषकों से मिल में साफ सुथरा ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।

चीनी मिल डोईवाला अपनी पेराई क्षमता 25000 कुन्तल से अधिक गन्ना पेराई कर रही है दिनेश प्रताप सिंह पी0सी0एस0, अधिशासी निदेशक की कर्मठता, कार्यकुशलता और योजनाबद्ध सकारात्मक कार्यशैली के चलते एवं मिल कर्मचारियों/अधिकारियों के सहयोग से दिनांक 19.01.2024 को मिल द्वारा 26,500 कुन्तल गन्ना पेराई कर 2,600 कुन्तल चीनी का उत्पादन किया गया। वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 में अभी तक कुल 12.37 लाख कुन्तल से अधिक गन्ना पेराई कर लगभग 1.12 लाख कुन्तल से अधिक चीनी का उत्पादन हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *