शूटिंग चैम्पियनशिप में एसबीपीएस की हैट्रिक

  • राज्य स्तरीय इंटर स्कूल चैम्पियनशिप में जीते 20 मेडल
  • व्यक्तिगत स्पर्धा में अनिरुद्ध और सानवी ने जीता गोल्ड

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) शूटिंग एकेडमी ने स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। चैम्पिनशिप में एसबीपीएस ने लगातार तीसरी बार ओवरआल ट्राफी अपने नाम किये। एसबीपीएस के 24 में से 20 निशानेबाजों ने पदकों पर निशाना साधा।


मंगलवार को सोशल बलूनी शूटिंग एकेडमी में पदक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग में उत्तराखंड एक हब बनकर उभर रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्कूल के निशानेबाज आने वाले समय में देश दुनिया में नाम रोशन करेंगे। विदित हो कि जसपाल राणा शूटिंग रेंज में आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों के 1100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। एसबीपीएस शूटिंग एकेडमी के कोच अक्षय आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता में एसबीपीएस के अनिरुद्ध चक्रवर्ती और सानवी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। वेदांग जोशी और राघव रावत ने सिल्वर मेडल जीते, जबकि कृतिका राणा ने ब्रान्ज मेडल पर निशाना साधा। राघव रावत ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में ब्रान्ज मेडल हासिल किया। एयर राइफल बालक वर्ग में टीम इवेंट में अनिरुद्ध चक्रवर्ती, रुद्रा डोभाल, आत्रे भंडारी, वेदांग जोशी, पवन और अथर्व रावत ने गोल्ड मेडल हासिल किया। एयर पिस्टल अंडर-15 बालिका वर्ग में नाम्या महतो, प्रिया बडोला और हार्दिका चौारी ने ब्रान्ज मेडल जीता। एयर राइफल अंडर-15 बालिका वर्ग में दिशा राजपूत, कव्यांशी और लोकांशी बिष्ट की टीम ने ब्रान्ज मेडल हासिल किया। एयर पिस्टल अंडर-15 बालक वर्ग टीम इंवेंट में शौर्य रावत, आर्यन रावत और श्रेयांा कोठारी ने ब्रान्ज मेडल जीता। इसके अलावा टीम अंडर-12 में समक्ष सिंह रावत, डैनियल आरिफ और वरुण राणा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में स्कूल के समर्थ सिंह रावत, शौर्य प्रताप सिंह, अवनी भंडारी, प्रभात कुकरेती और ऋषभ ध्यानी ने प्री—नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *