संजीत कुमार को रायपुर व मनोज नौटियाल को नेहरु कालोनी के थानाध्यक्ष का जिम्मा

– जनपद में 30 दरोगा व इंस्पेक्टर का स्थानांतरण 
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल जनपद में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है।  उन्होंने कुल 30 दरोगा व इंस्पेक्टर को स्थानांतरित किया।
निरीक्षक ना०पु० नरेश राठौर को  पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर, निरीक्षक ना०पु० नरेन्द्र गहलावात को पुलिस लाईन से प्रभारी शिकायती प्रकोष्ठ पु० कार्यालय, उ०नि० ना०पु० कुन्दन राम को थानाध्यक्ष प्रेमनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ पु०कार्यालय, उ०नि० ना०पु० संजीत कुमार को थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी से थानाध्यक्ष थाना रायपुर, उ०नि०ना०पु० मनोज नौटियाल को पुलिस लाईन से थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी, उ०नि०ना०पु० प्रवीन सैनी को थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी कुठालगेट थाना राजपुर,
उ०नि० ना०पु० पंकज कुमार को पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी धर्मावाला (थाना सहसपुर), उ०नि०ना०पु० अर्जुन गुंसाई चौकी आई०टी०पार्क से
चौकी बाजार विकासनगर थाना विकासनगर, उ०नि० जगदम्बा प्रसाद को कोतवाली नगर से थाना रायवाला, म०उ०नि० नीमा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा,  उ०नि० बलदीप सिंह को पटेलनगर से थाना रानीपोखरी, उ०नि० कैलाश चन्द को पटेलनगर से थाना रायपुर, उ०नि० महावीर सिंह सजवाण को पटेलनगर से थाना राजपुर, उ०नि० गिरीश चन्द्र बडोनी को क्लेमेनटाउन से थाना विकासनगर, उ०नि० बलवीर सिंह रावत को राजपुर से थाना पटेलनगर, म०उ०नि० मालिनी को प्रेमनगर से थाना कालसी,
उ०नि० राजकुमार को ऋषिकेश से थाना प्रेमनगर, उ०नि० कुशाल सिह रावत को रायवाला से थाना कोतवाली नगर, उ०नि० बिक्रम सिह नेगी को रानीपोखरी से थाना पटेलनगर, उ०नि० नौशाद अंसारी को विकासनगर से थाना रायवाला,म०उ०नि० हेमा बिष्ट को कालसी से थाना प्रेमनगर, उ०नि० मनोज रावत व उ०नि० जगमोहन सिंह को पुलिस लाईन से थाना ऋषिकेश, उ०नि० देवेन्द्र कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से प्रभारी एएनटीएफ, म०उ०नि० प्रेरणा चौधरी को एएनटीएफ से रायपुर,  उ०नि० बलदेव सिंह को एसआईएस शाखा से थाना पटेलनगर, म०उ०नि० भागीरथी को एसआईएस शाखा से थाना कोतवाली नगर, उ०नि०ना०पु० विवेक राठी को चौकी प्र० धर्मावाला थाना सहसपुर से चौ०प्र० आईडीपीएल थाना ऋषिकेश, उ०नि० ना०पु० मयंक त्यागी को चौकी बाजार विकासनगर से थाना क्लेमन्टाउन एवं म०उ०नि० ज्योति को थाना रानीपोखरी से थाना रायवाला स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *