सनसनीखेज खुलासा – मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर किशोर की कर दी हत्या,

हरिद्वार  के कनखल थाना क्षेत्र में 1 जनवरी को बैरागी कैंप में गंगा किनारे मिला 17 वर्षीय यश के शव की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी मृतक यश का परिचित ही है जिसका यश की माँ के साथ अवैध संबंध थे और यश द्वारा उन बात का विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

 

1 जनवरी को गंगा किनारे यश का शव मिला था जिसके सर में गहरे घाव थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस जांच में जब मृतक के परिचित से ही पूछताछ करी तो वह अपनी ही बातों में उलझ गया। जब पुलिस द्वारा उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

आरोपी ने बताया कि उसका यश की माँ के साथ अवैध सम्बन्ध थे। जब इसका पता यश को चला तो उसने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। बात जब ज्यादा बढ़ने लगी तो आरोपी उसे शॉपिंग के बहाने से बाहर ले गया और उसके बाद उसने उसे काफी शराब पिलाई। शारब पीने के बाद जब वह होश में नहीं था तो उसने उसका गला दबाया फिर उसके सर पर भरी पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

 

किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उसने खुद ही परिजनों को सुचना दी और पुलिस को शव का पता बताया। आरोपी रिश्ते में यश का बड़ा भाई था और रिश्ते में यश की माँ आरोपी की चाची है। मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *