समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

  • युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति: अग्रवाल 
  • भाजपा महानगर कार्यालय में भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने भाजयुमो को संगठन की बड़ी ताकत बताया।
 रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत और दीप कोश्यारी (दीपेंद्र) का अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं में राष्ट्र निर्माण की नई चेतना आई है। युवा मोर्चा उसी ऊर्जा, संकल्प और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर  विधायक खजान दास, दर्जाधारी राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह  ढिल्लों, सुनील शर्मा, संकेत नौटियाल ,जगदीश सेमवाल, ओम कक्कड़ ,अक्षत जैन, राजेश बडोनी, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, समीर ढोबले ,विनोद शर्मा ,मोतीराम, संदीप बिजवान आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *