सरकार जल्द करे श्री नंदा देवी परिषद का गठन

  • श्रीनंदा देवीराजजात समिति की बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा

देहरादून। श्री नंदा देवीराजजात समिति की बैठक में वर्ष 2026 में प्रस्तावित हिमालयी महाकुंभ श्री नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में समिति ने कहा कि सरकार को जल्द श्रीनंदा देवी परिषद का गठन करना चाहिए।

रविवार को श्री नंदा देवीराजजात समिति की बैठक राजपुर रोड स्थित टिहरी राजपरिवार से संबंधित भवानी प्रताप सिंह पंवार के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने का कि यात्रा में अब मात्र 11 माह शेष हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस तैयारी शुरू नहीं की गई। लगभग 280 किमी लंबी पैदल यात्रा उच्च हिमालय स्थित होमकुंड तक जाती है और सात ऐसे पड़ावों से होकर गुजरती है जो मानव बस्तियों से विहीन हैं। उन्होंने कहा कि हर 12 वर्ष में महाकुंभ की तर्ज पर होने वाली यात्रा चंपावत, बदियाकोट, लाता, जोशीमठ आदि क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों की आस्था का केन्द्र है। समिति ने अनुमान जताया कि आगामी राजजात में एक करोड$ से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी संभव है। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि बेदिनी बुग्याल से आगे सीमित यात्रियों को ही अनुमति दी जाए तथा स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य किया जाए। समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश चंद्र सिंह कुंवर ने कहा कि सरकार को सभी पड$ावों पर आवश्यक सुविाधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। महासचिव भुवन नौटियाल ने कहा कि मार्गों व पुलों की समय रहते मरम्मत कराई जाए और सरकार को शीघ्र श्री नंदा देवी परिषद का गठन करना चाहिए ताकि समन्वय के साथ कार्य संपन्न हो सके। अल्मोड़ा समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा व महासचिव मनोज सनवाल ने नंदा राजजात से संबंधित सभी एतिहासिक तथ्यों के दस्तावेजीकरण की आवश्यकता बताई। गढवाल राजपरिवार के भवानी प्रताप सिंह पंवार ने कहा कि आयोजन गढवाल और कुमाऊ की साझा सांस्कृतिक विरासत है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली इस यात्रा का दस्तावेजीकरण करे तथा सरकार पूर्व में ही यात्रा व्यवस्थाओं हेतु धनराशि जारी करे।
बैठक में विभिन्न उप—समितियों का गठन भी किया गया। इस अवसर पर शिव पैन्यूली, डा. अविनाश चंद्र जोशी, प्रो. सुभाष चंद्र थलेडी, डीपी सती, मेजर जनरल (सेनि) कुंवर दिग्विजय सिंह, विनोद प्रसाद रतूड़ी (सेनि. आईएएस) डा. नंदकिशोर हटवाल, डा. हरीश चंद्र मैखुरी, डीएस कुंवर, लक्ष्मी रावत, रश्मि पुरोहित, कुंदन सिंह टिकोला, मनोज पुरोहित, डा. मानवेन्द्र बर्तवाल, हरीश चंद्र नौटियाल, ऐश्वर्य नौटियाल, आशा राम कुमेडा, डा. आलोक, संदीप गुसाई, बिशन सिंह कुंवर, विनोद नौटियाल, रवींद्र तोपाल, कर्नल डीएस बर्तवाल, विवेक नौटियाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *