सशक्त व समृद्ध राष्ट्र के लिए संगठित समाज जरूरी

– विराट हिंदू सम्मेलन में समाज को संगठित करने पर जोर 

देहरादून।चौधरी फार्म हाउस, में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेंमेलन में मुख्य रूप हिंदी समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर डॉक्टर रामेश्वर दास ने हिंदू समाज की एकता, संगठन एवं संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बना सकता है। बतौर मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक धनंजय ने हिंदू समाज को जागरूक, संगठित एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि  भारती पांडे ने महिला शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए समाज निर्माण में मातृशक्ति के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के संयोजक जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन हिंदू समाज को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *