सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ।

 

 

*लोक शान्ति भंग करने वाले 06 अभियुक्तो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*कोतवाली नगर*

 

दिनांक 27-03-2024 को चौकी खुडबुडा को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अंसारी मार्ग पर दो पक्ष संपत्ति विवाद को लेकर आपस में लड़ झगड़ रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक पक्ष विवादित संपत्ति पर तोड़फोड़ कर रहा हैं तथा दूसरे पक्ष द्वारा आपत्ति की जा रही है, दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनो ही पक्षों के लोग लगातार आक्रामक होकर झगडे पर उतारू थे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने की सम्भावना बनी हुई थी। जिस पर पुलिस द्वारा दोनो ही पक्षों के 06 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त :-*

 

1- महेन्द्र सिंह कोहली पुत्र श्री सतपाल कोहली निवासी 2/8 अंसारी मार्ग मच्छी बाजार, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 42 वर्ष

 

(2) अर्जुन सिंह चौहान पुत्र गुलजार सिंह चौहान नि0- कांवली रोड थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष

 

(3) शमशाद पुत्र मौ० नन्नू निवासी इन्द्रा कॉलोनी चुक्खु मौहल्ला थाना कोतवाली नगर देहरादून, मूल निवासी ग्राम लौखी थाना बिहरा जिला सहरसा, बिहार, उम्र 24 वर्ष

 

(4) शकील पुत्र शब्बीर निवासी चुक्खु मौहल्ला थाना कोतवाली नगर देहरादून मूल निवासी ग्राम लौखी थाना बिहरा, जिला सहरसा, बिहार, उम्र 22 वर्ष

 

(5) मंजार पुत्र उस्मान चुक्खु मौहल्ला थाना कोतवाली नगर देहरादून मूल निवासी ग्राम लौखी थाना बिहरा, जिला सहरसा, बिहार, उम्र 25 वर्ष

 

(6) मौहम्मद गुलजार पुत्र इलियास निवासी चुक्खु मौहल्ला थाना कोतवाली नगर देहरादून मूल निवासी ग्राम लौखी थाना बिहरा, जिला सहरसा, बिहार, उम्र 25 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *