सीबीएसई नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप में छाए बलूनी के मुक्केबाज

  • मोहित सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज व कृष्णा को उदयीमान बाक्सर का खिताब
  • एसबीपीएस को मिला देश भर में दूसरा स्थान

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) खेलों की दुनिया में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित सीबीएसई नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप में एसबीपीएस ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया।

सीबीएसई नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप में देश भर की 18 टीमों के 1040 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 885 बालक तथा 455 बालिकाओं ने अपने मुक्के का दम दिखाया। प्रतियोगिता में मोहित भंडारी को स्वर्ण पदक, अंश ठाकुर, अंबिका और तन्वी चौधरी को रजत पदक और कृष्णा नेगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं एसबीपीएस के मोहित भंडारी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया, जबकि कृष्णा नेगी को उदयीमान मुक्केबाज का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में भारत के साथ—साथ विदेश में संचालित संचालित सीबीएसई स्कूलों ने भाग लिया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने बाक्सिंग टीम की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल के बाक्सर निकट भविष्य में दे-दुनिया में स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
एसबीपीएस बाक्सिंग एकेडमी के कोच प्रदीप सिंह ऐरी ने बताया कि प्रतियोगिता में एसबीपीएस के 17 बाक्सरों ने भाग लिया जिसमें बाक्सर आव्या अग्रवाल, इब्राहिम अली, प्रद्युमन नेगी, तन्मय चौधरी, अंशिका विद्वान, मुस्कान बिष्ट, समृद्धि गोदियाल, सिद्धार्थ गोदियाल, अनुज झा और अरनव सक्सेना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल समेत स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *