– डेंटल असेसमेंट एवं रेटिंग बोर्ड के पूर्णकालिक सदस्य बने है डा ऐरन
देहरादून। राष्ट्रीय दंत आयोग (National Dental Commission) के डेंटल असेसमेंट एवं रेटिंग बोर्ड के पूर्णकालिक सदस्य पद पर नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन को रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय परिवार ने फूल-मालाओं से सजी गरिमामयी और अत्यंत भावुक विदाई दी।
मात्र 18 महीनों के छोटे से कार्यकाल में विश्वविद्यालय को नई दिशा, नई ऊर्जा और राष्ट्रहित की प्रबल दृष्टि देने वाले डॉ. ऐरन के विदाई समारोह में कुलपति से लेकर छात्रों तक हर कोई भावुक हो उठा।
अपने संबोधन में डॉ. हिमांशु ऐरन ने कहा,
“मेरा हृदय आपके दिए सम्मान से अभिभूत है… जय हिन्द, जय सुभारती!”उनके इन शब्दों ने पूरे सभागार को भावनाओं की लहर में डुबो दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल को “देशभक्ति और राष्ट्र-निर्माण की भावना से ओत-प्रोत अविस्मरणीय यात्रा” बताया।
कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्ण मूर्ति ने डॉ. ऐरन को दूरदर्शी मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और परिवर्तनकारी नेतृत्व करार देते हुए कहा, “डॉ. ऐरन की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत है। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सुभारती को विश्व का नंबर एक संस्थान बनाने का संकल्प लेते हैं। प्रति कुलपति डॉ. देश दीपक ने उनके नेतृत्व, प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता की सराहना की। रजिस्ट्रार खालिद हसन ने प्रशासनिक पारदर्शिता और अनुशासन को उनके कार्यकाल का मुख्य गुण बताया। डीन एकेडेमिक्स, विभागाध्यक्षों और छात्रों ने भी उन्हें प्रेरणा स्रोत और आदर्श मार्गदर्शक बताते हुए अपने अनुभव साझा किए। अंत में पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। यह विदाई केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक ऐसे प्रेरणादायक नेतृत्व को सच्चा नमन थी जिसने कम समय में ही संस्थान पर अमिट छाप छोड़ दी।
सुभारती ने डॉ. हिमांशु ऐरन को राष्ट्रीय दायित्व के लिए भावपूर्ण विदाई
