– प्रदर्शनों/रैलियों के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
देहरादून। विभिन्न मुद्दों व मांगो को लेकर जनपद में होते धरना- प्रदर्शनों/ रैलियो के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रदर्शनों/रैलियों से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों/मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने अधीनस्थ अधिकारियों से धरना-प्रदर्शनो / रैलियों के दौरान किये जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों/बैरिकेड व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के बाद एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। उन्होंने धरना- प्रदर्शनों/रेलियों के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि पुलिस व्यवस्था से आमजन अथवा स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी मार्ग पर धरना प्रदर्शन/रैली के कारण आमजन का आवागमन बंद करना पड़े तो समय से इसकी सूचना को प्रचारित/प्रसारित कर दिया जाये।
बैठक व भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकार नगर/डालनवाला/ यातायात, निरीक्षक डालनवाला/ यातायात व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
