देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों युवाओं और वरिष्ठ समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में युवाओं की भारी भागीदारी देखी गई, जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रेरित होने का संकेत देती है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि सोनू गहलोत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि आज का युवा भाजपा की विचारधारा से प्रेरित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रोजगार और कौशल विकास योजनाओं से युवा उत्साहित हैं। मोदी जी के नेतृत्व में युवा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने नए सदस्यों का भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा,श कि भाजपा को ऐसे ऊर्जावान युवाओं की जरूरत है जो नई सोच के साथ संगठन और समाज को आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पिछले चार वर्षों से युवाओं के हित में कार्य कर रही है। सरकार ने हजारों युवाओं को नौकरियां दी हैं और नकल विरोधी कानून लागू करके उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया है। आगे भी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
सदस्यता अभियान में सोनू गहलोत, अनिल चंचल, भोला लक्ष्मण गहलोत, कृष्ण अर्जुन, विशाल, सुमित, आशीष कुमार, लकी, साहिल, मनीष, रमन, शुभम, आकाश, अमित, दीपक, हिमांशु, विक्की, प्रिंस, मनीष गॉड, रवि अंबेडकर, गुड्डू, सुनील कुमार, मनोज कुमार, राहुल, विशाल पूनम जाटव, सोनिया, संगीता, सरोज, ऋतिक, रईस खान, नफीस खान सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली, महानगर अध्यक्ष और काबीना मंत्री ने किया स्वागत
