सैनिक स्कूल भर्ती परीक्षा में चमके एसबीपीएस के छात्र

– स्कूल के 13 छात्रों ने किया राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल और सैनिक स्कूल के लिए क्वालीफाई

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्रों ने एक बार फिर आल इंडिया सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में अपना परचम लहराया है। स्कूल की दून बलूनी डिफेंस एकेडमी के 13 छात्रों ने भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है।

बच्चों के शानदार प्रदर्शन से शुक्रवार को  स्कूल में उत्साह का माहौल रहा। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल छात्रों के चहुंमुखी विकास करने के लिए मंच प्रदान कर रहा है। इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। एसबीपीएस की दून बलूनी डिफेंस एकादमी के छात्र रजत बिष्ट, अवनी गुप्ता, शिवांगी गुसाई, इरा गुसाईं, प्रतीक कुमार, प्रतीक्षा, अरनव कुमार, विश्वास सकलानी, आदित्य नौटियाल, आंचल कोठियाल, अलीना बिष्ट और आरव सिंह ने सैनिक स्कूल 2026 की प्रवेश परीक्षा को क्वालीफाई किया है, जबकि शिवांगी गुसाई, प्रतीक्षा, प्रतीक कुमार, इरा गुसाईं और अभय नेगी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल 2026 की प्रवेश परीक्षा को भी क्वालीफाई किया है।
गौरतलब है कि एसबीपीएस की दून बलूनी डिफेंस अकादमी को कर्नल (रिटायर्ड) विवेक गुप्ता और कर्नल (रिटायर्ड) एस एस शाही संचालित करते हैं। इसमें बच्चों को सैनिक स्कूल के साथ ही एनडीए के लिए भी तैयार किया जाता है। स्कूल का यह कार्यक्रम इंटीग्रेडिट एजूकेशन सिस्टम का हिस्सा है। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *