हिट एंड रन कानून पर बवाल मचा देश भर में हड़ताल

देहरादून

देश में लागू हुए नए हिट रन कानून के खिलाफ पछवादुन के चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन वहीं विकासनगर पछुवादून के सभी ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर हड़ताल पर चले गए भारतीय संहिता 2023 में संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामले में दोषी ड्राइवर पर 7 लख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक का कैद का प्रावधान के विरोध में पूरे देश भर में ड्राइवरों की हड़ताल शुरू हो गई सभी ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर ने आज विकासनगर डाकपत्थर तिराहा और हरबर्टपुर चौक पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ड्राइवर के इस हड़ताल से आम आदमी पर भी सीधा असर बाजारों में देखने को मिला नए प्रावधान को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए ड्राइवर बालकिशन ने कहा कि हिट एंड रन कानून जो सरकार के द्वारा लागू किया गया है वह ड्राइवर के हित में नहीं है अगर किसी ड्राइवर से जाने अनजाने में कोई दुर्घटना हो जाती है तो उस पर सरकार के द्वारा 10 साल की सजा और 7 लाख का जुर्माना कर ड्राइवर भयभीत हो रहे हैं उनका कहना है जब भी कोई दुर्घटना होती है तो ड्राइवर बचने की इरादे से नहीं भगता बल्कि बेकाबू होती भीड़ से खुद की जान को बचाने के लिए भागता है ऐसे में उस पर सजा का प्रावधान और जुर्माना लगाना ठीक नहीं है सरकार को इस कानून में संशोधन करना चाहिए अगर सरकार ने इस कानून में संशोधन नहीं किया तो सभी ड्राइवर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ड्राइवरो का विरोध प्रदर्शन 3 दिन तक के लिए जारी रहेगा इस मौके पर मशरूम बालकिशन कदीर नसीब फरीद इंद्रजीत बमराज सैनी नितिन आशिक रकीब चौधरी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *