हिम वार्ता लाइव डेस्क
टिहरी गढ़वाल/देहरादून
जनपद टिहरी गढ़वाल के भिलंगना क्षेत्र में 40वी एतिहासिक खतलिंग महायात्रा की शुरुआत आज मां बगुलामुखी प्रांगण से शुरू हो गई है अपार जनसमूह के मा जगदंबा ने खतलिंग की ओर प्रस्थान किया।
बयोबृद्ध समन सिंह धनाई जी ने कहा कि पृथक आंदोलन के जनक ओर उत्तराखंड के गांधी इन्द्र मणि बडोनी ने यह यात्रा शुरू की थी उनका उद्देश्य स्पष्ट था इस प्रकार की यात्राओं के माध्यम सासन प्रसासन को स्थानीय लोगो से सीधे संवाद हो पाएगा ओर लोगो की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा
पर्वतीय लोक विकास समिति एवं भिलंगना क्षेत्र विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुर्या प्रकाश सेमवाल जी ने कहां कि इस अभियान कि शुरुआत नई दिल्ली स्थित एम पी कल्ब सभागार मे विगत 8 सितंबर को एक राष्ट्रीय गोष्टी के साथ शुरू हो गई थी ओर आगामी 19 सितंबर को इटर कालेज घुत्तू में सभी स्थानीय समितियों कै साथ मिलकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तभी सही मायनो में बडोनी जी कि इस एतिहासिक यात्रा का महत्व होगा,,
दिल्ली से उपस्थित कवि बीर सिंह राणा ने कहा कि इस एतिहासिक यात्रा के अवसर पर सीमांत गांव के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करना वास्तव में एतिहासिक कार्य है धार्मिक यात्रा कै साथ साथ सामाजिक लोगो छात्र छात्राओं, बुद्धिजीवी लोगो को प्रोत्साहित करना ही सच्ची यात्रा है
जिला पंचायत प्रतिनिधि भजन रावत ने कहा कि इस यात्रा का अपना एतिहासिक महत्व है ओर बडोनी जी कई वर्षों तक इसे खुद संचालित करते थे चुंकि क्षेत्र भीषण आपदा से जुझ रहा है लोग भय कै साए में जी रहे है इसलिए कुछ समय के लिए इस यात्रा को रोक देना चाहिए था क्योंकि सभी क्षेत्र वासियों ने इस यात्रा हेतू बढ़ चढ़कर तन मन धन से सहायता की थी इसलिए सभी जनमानस का सम्मान जरुरी था

इस एतिहासिक अवसर पर बद्री सिंह रौथाण, बिजय उनियाल, मोहन राणा, केदार बर्तवाल, कुंवर लाल, राजेन्द्र गुसाईं, शिव सिंह राणा, कैदार सिंह रौथाण लक्षमण सिंह राणा इत्यादि लोग भारी संख्या मै मोजूद रहे
