देहरादून
उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। और एक बार फिर इन बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है। आपको बता दें कि ऐसी ही एक छात्रा है जिसने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है। हम बात कर रहे हैं प्रियांशी रावत की जिन्होने हाईस्कूल में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी जीबीएस जीआसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा है। प्रियांशी की सफलता के बाद परिवार और स्कूल में खुशी की लहर सी दौड़ गई है।
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे अभी अभी घोषित कर दिए गए हैं। नतीजे देखने के लिए आप www.uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जा सकते हैं।इंटरमीडिएट की बात करें तो इस बार भी बालिकाएं बालकों से आगे रहीं। बालकों का पासिंग परसेंटेज 78.1 97 प्रतिशत रहा तो वहीं बालिकाओं का पासिंग परसेंटेज 85.96 फ़ीसदी रहा। जबकि हाई स्कूल में बालकों का पासिंग परसेंटेज 85.59 प्रतिशत रहा तो वही बालिकाओं का पासिंग परसेंटेज 92. 54% रहा। इंटर में 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए तो वहीं हाईस्कूल में 89.14 बच्चे उत्तीर्ण हुए। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया है। इसके साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2023 का परिणाम भी घोषित किया है । शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने पूर्वाह्न 11.30 बजे परीक्षाफल की घोषणा की
