800 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहिया में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  •  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा सहिया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ समाज की नींव गांवों से ही मजबूत होती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर 800 अधिक ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
रविवार को शिविर का शुभारंभ जगत राम जोशी द्वारा किया गया। श्री  जोशी कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उनका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है ताकि कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवा का विस्तार है बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक है।
शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। मेडिसिन विभाग से डॉ. आशुतोष और डॉ. माणिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंजलि, नाक-कान-गला रोग विभाग से डॉ. श्रेया तथा हड्डी रोग विभाग से डॉ. नितुल ने मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर के दौरान ग्रामीणों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर के दौरान एक मरीज के कान में फंसे लकड़ी के टुकड़े को डॉ. श्रेया द्वारा सफलता पूर्वक निकालने की प्रक्रिया भी की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान,  विक्रम सिंह तोमर, सरदार सिंह चैहान ग्राम प्रधान दातनु, मनोज राठौर, कुंदन चैहान एवम गीता राम शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *