कोतवाली डोईवाला
थाना डोईवाला पर दिनांक 16.12.2023 को श्रीमती सुनीता देवी पत्नी पदमेन्द्र सिंह निवासी कुल्हाण मौहल्ला, ढाक पट्टी, नकरौंदा, हर्रावाला, द्वारा प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 15.12.23 को दिन के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा वादिनी के घर से सोने/चांदी के लाखों के जेवर चोरी कर लिए गये हैं। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 382/23 धारा- 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु थाना हाजा पर गठित टीम द्वारा उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 16.12.2023 को सर्विस रोड, टाटा शोरूम, कुंआवाला से अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये सोने व चांदी की शतप्रतिशत ज्वैलरी बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए घटना का अनावरण किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण*
मौहम्मद जरीफ उर्फ राहुल पुत्र मौ0 अकबर निवासी ग्राम डिकार, थाना हरपालपुर, जिला हरदोई, उ0प्र0, हाल पता- मानसी पुलिया, डोईवाला, उम्र- 19
*बरामदगी विवरण*
01- 03 जोड़ी सफेद धातु की धगुली एवं सफेद धातु की काली मोती लगी धगुली,
02- 01 पीली धातु का गले का हार,
03- 01 जोड़ी हार के साथ के टॉप्स,
04- 02 पीली धातु की अंगुठी,
05- 01 सफेद धातु की हंसुली,
06- 01 पीली धातु का बिस्कुटनुमा हार,
07- 02 पीली धातु का मांगटीका,
08- 01 नथ पीली धातु व लाल मोती की,
09- 04 जोड़ी सफेद धातु के पाजेब,
10- 04 जोड़ी पीली धातु के कान के टॉप्स,
11- 01 जोडी पीली धातु के कान के लटकन,
12- 01 सफेद धातु की छल्लेदार अंगूठी,
13- एक पीली धातु का गले का पेण्डिंल,
14- एक लाल मोती की माल व एक सफेद रंग का समसैंग कम्पनी का चार्जर
*पुलिस टीम*_
01-उ0नि0 श्री रमन बिष्ट
02-कानि0 तरूण
03-का0 दिनेश
04- कानि0 रविन्द्र टम्टा
05- कानि0 हंसराज
06- कानि0 सचिन राणा
07- कानि0 सुबोध
