संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,
डोईवाला।
लोकसभा एवं राज्यसभा में अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी दलों के 142 सांसदों के निलंबन की कार्रवाई
उत्तराखण्ड कांग्रेस द्वारा विरोध कर कार्रवाई की घोर निंदा करती है।
प्रदेश कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक परवादून कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में नगर अध्यक्ष
करतार नेगी अध्यक्षता में आयोजित कि, इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल एवं नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने बताया उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस एवं डोईवाला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार 19 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन के सभी दलों की बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये निर्णयानुसार लोकसभा एवं राज्यसभा में सांसदों के निलम्बन की कार्रवाई के विरोध में 22 दिसंबर को देशभर में विशाल विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है और इसी कार्यक्रम के तहत 22 दिसम्बर को प्रदेश मुख्यालय देहरादून प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रातः 10ः00 बजे से राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बैठक में ज़िला अध्यक्ष मोहित उनियाल, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, निवर्तमान सभासद गौरव मल्होत्रा, राहुल सैनी, सावन राठौड़, संजय खत्री, सत नाम सिंह आदि मोजूद थे।