13वां महाकौथिग: दूसरा दिन
झलकियां
नोएडा स्टेडियम

नोएडा स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय “महाकौथिग” के दूसरे दिन के सुबह के सत्र का शुभारम्भ नोएडा प्राधिकरण की एसीओ वन्दना त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद
शिव स्तुति सीमा द राइजिंग स्टार की महिलाओं द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमे शिव के अनेकों रूप दिखाए गए जिसकी कोरियोग्राफर सीमा पवार है।
नोएडा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की अन्तर विद्यालय “उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता” आयोजित की गयी। जिसमे बालिकाओं द्वारा उत्तराखंड के लोक गीतों पर लोकनृत्य की एक से बढ़कर एक खूबसूरत प्रस्तुतियां दी गयी।
कड़े मुकाबले के बाद महाकौथिग की जूरी टीम द्वारा विजेता टीम की घोषणा की गयी। जिनमे धर्म पब्लिक स्कूल नोएडा की बालिकाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि संस्कार केंद्र स्कूल होशियारपुर दूसरे तथा देवांचल पब्लिक स्कूल की बालिकाएं तीसरे स्थान पर रही।
शाम के सत्र में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा, लोक गायक संजय कुमोला, लोक गायक राकेश गुसाईं अपने गीतों से समां बांधेंगे। साथ ही उत्तराखंड फोक म्यूजिक (उफमा) अवार्ड आयोजित किया जायेगा जिसमे उत्तराखंड म्यूजिक इन्डस्ट्री से जुड़े लोक कलाकारों को उनके वर्ष 2023 के गीत/संगीत की विभिन्न कैटेगरी के तहत विजेता घोषित किया जायेगा।
(शुक्रवार) शाम का सत्र
22 दिसम्बर) 2023
अपराहन 3:30 बजे से 4:00 बजे
डॉक्टर अजय ढौंडियाल गायन=हीरा सिंह राणा याद मे
लोक गायक=संजय कुमोला
लोक गायक = राकेश गुसाईं
लोक गायिका=मीना राणा
उत्तराखंड फोक म्यूजिक उफमा अवार्ड
महा आरती शिव स्तुति साय=7:45 बजे से 8 बजे तक।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान, कल्पना चौहान अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल, महासचिव लक्ष्मण रावत, उपाध्यक्ष हरीश असवाल,मीडिया प्रभारी रजनी जोशी,नरेंद्र सिंह,जगत रावत,इंदिरा चौधरी,रेखा चौहान,विकास,तान्या, सुबोध,आदि सदस्य उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी
रजनी ढौंडियाल जोशी
