डोईवाला
संवाददाता
विजय कुमार शर्मा,
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बुल्लावाला में वार्षिक समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में नन्हें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बुल्लावाला में वार्षिक समारोह पर
कार्यक्रम का स्कूल संस्थापक जसविंदर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया एवं संचालन अध्यापिका मुस्कान रिजमी ने किया। स्कूल संस्थापक जसविंदर सिंह ने कहा कि समारोह में नन्हें छात्रों ने जो अपनी पस्तुति दी, उससे सभी का मन मोह लिया साथ ही कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों को नया मंच मिलता है, ओर उनका हौशला अफजाई होता है सुंदर प्रस्तुति के लिए छात्रों, अभिभावकों व अध्य्यापकों का भी आभार प्रकट करते हुए छात्रों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्कूल अध्यापिका मुस्कान रिजमी, सुमन रावत, मनीषा रौथाण, पूनम, कुलविंदर कौर, सुनील प्रधान, दीपक रावत, हसीन अहमद, जनप्रतिनिधि, अभिभावक मौजूद थे।