हल्द्वानी
उत्तराखंड क्रांति दल जिला कार्यालय हल्द्वानी में जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यूकेडी के जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि यूकेडी के केंद्रीय नेतृत्व के पर 1 जनवरी 2024 को मूल निवास, भू कानून, और स्थाई राजधानी की गैरसैंण ,को घोषित करने को लेकर एक दिवसीय धरने का आह्वान किया गया है जिसको लेकर उक्रांद ने अपनी तैयारी हल्द्वानी में पूरी शुरू कर दी है और समस्त कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है! कि हल्द्वानी बुद्ध पार्क में एक दिवसीय धरने को सफल बनाने में अपना सहयोग दें बैठक में केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल नगर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष हरीश जोशी महिला नेत्री काजल खत्री मनोज पांडे सुभाष श्याम सिंह नेगी करण जोशी हरीश पांडे सोनू कश्यप दिनेश राजपूत सुमित सोलंकी आदि उपस्थित थे
