20 विभूतियों को मिला देवभूमि कीर्ति सम्मान

देहरादून। भागीरथी फिल्म एंटरटेनमेंट और मैठाणी म्यूजिक क्लास के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 20 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

मंगलवार को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर सौरभ थापलियाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में गणरत्न श नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्म श्री प्रीताम भरतवाण , आचार्य डॉ. आशीष सेमवाल, विनोद खंडूरी, रघुवीर बिष्ट, मीना राणा, नेहा जोशी और संगीता ढौंडियाल ने शिरकत की। समारोह में उत्तराखंड की 20 प्रतिभाओं को संगीत, पर्यावरण, समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए देवभूमि कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज पंत ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और म्यूजिक क्लास की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया‌। दी लोक गायक सौरभ मैठाणी ने बताया कि यह सम्मान समारोह में उत्तराखंड के उत्थान और कीर्ति के लिए कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पहाड़ी मिलेट्स और पहाड़ी भोजन को बढ़ावा देने के लिए भड्डू की दाल और भांग के महत्व को भी बताया।

संस्थापक भागीरथी फिल्म्स एंटरटेनमेंट शोभन सिंह रावत ने कहा कि उनका उद्देश्य अपनी संस्कृति का संरक्षण करना, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और इस संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना। उनकी कोशिश है कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जाए और नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। वह अपनी संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *