जैकलाई कंपनी बनी विजेता

 

  • एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न 

देहरादून। 29 यूके एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में 23 जून से चल रहा वार्षिक प्रािक्षण शिविर सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में 3८ कैडेट्स शामिल हुए। समापन सत्र में माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले अंडर आफिसर वीरेंद्र सिंह सामंत ने अपने अनुभव भी साझा किये।

गढ़ीकैंट में आयोजित में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को विभिन्न प्रकार का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शिविर में अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें सभी कैडेट्स को चार कंपनियों में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता में जैकलाई कंपनी ने प्रथम, गढ़वाल कंपनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजयी कैडेट्स को कैंप कमांडेंट कर्नल दीपक पांडे द्वारा सम्मानित किया गया। शिविर के समापन सत्र में विश्व की सर्वाेच्च चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले एनसीसी के अंडर आफिसर व डीएवी पीजी कालेज के छात्र वीरेंद्र सिंह सामंत का जोरदार स्वागत किया गया। कमान अधिकारी कर्नल दीपक पांडे ने वीरेंद्र सिंह सामंत को सम्मानित किया। इस दौरान अंडर आफिसर वीरेंद्र ने बताया कि नेपाल के काठमांडू से प्रारंभ हुई रोमांचक यात्रा में उन्हें अत्यधिक विषम परिस्थितियों -3 डिग्री सेल्सियस तापमान, आक्सीजन की कमी, बर्फीले तूफानों और कठिन चढ़ाईयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सफलता का श्रेय एनसीसी के कड़े प्रशिक्षण, अपने गुरुओं एवं माता—पिता के आशीर्वाद को दिया।

इस मौके पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण पांडे, डीएवी एनसीसी प्रभारी मेजर अतुल सिंह, सूबेदार मेजर जसविंदर सिंह समेत 29 बटालियन के पीआई स्टाफ, एएनआओ एवं सिविल स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *