देहरादून। पाली किड्स ग्रुप आफ स्कूल्स ने बुधवार को सर्वे आफ इंडिया के हाथीबडक़ला स्थित आडिटोरियम में शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरादून, जौली ग्रांट और ऋषिकेश शाखाओं के लगभग 25 शिक्षक शामिल हुए।
प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ सत्रों का संचालन दिल्ली की शिक्षक प्रशिक्षक जोआना फर्नांडीज और देहरादून के विशेष शिक्षक प्रशिक्षक ड. निशाद इकबाल ने किया। सत्रों में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया। पाली किड्स ग्रुप आफ स्कूल्स के अध्यक्ष कैप्टन मुकुल महेंद्रू द्वारा शैक्षणिक प्रबंधन प्रणाली और स्कूल स्वचालन पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रािक्षण सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और सर्वाेत्तम प्रथाआें से लैस करना था जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर सकें।
