- सीबीएसई नार्थ जोन चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 92 मुकाबले
- अंडर-17 गल्र्स व ब्वायज ने दिखाया पंच का दम
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में सीबीएसई नार्थ जोन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में अंडर-17 में गल्र्स व ब्वायज ने अपने वर्ग में पंच का दम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन को कुल 92 बाउट हुए।
रविवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन बलूनी ग्रुप के संरक्षक और सेना के पूर्व बाक्सर व कोच सेवानिवृत्त सूबेदार जर्नादन बलूनी और नैनीताल के एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि सूबेदार बलूनी ने कहा कि खेलों में जीत के लिए मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रैक्टिस की जरूरत है। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि खेलों में करियर की असीम संभावनाएं हैं। खिलाडि$यों में लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने की जिद होनी चाहिए। उन्होंने सभी खिलाडि$यों को खेल भावना के साथ रिंग में उतरने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र में सेना के बाक्सर और कोच रहे पूर्व सूबेदार जर्नादन बलूनी बाक्सिंग रिंग में उतरे और वहां उन्होंने नवोदित बाक्सरों को बाक्सिंग के दांव—पेंच सिखाए। दूसरे दिन कुल मिलाकर 92 बाउट जिसमें जिसमें अंडर-17 ब्वायज, अंडर-17 गल्र्स और अंडर-19 गल्र्स की बाउट शामिल है। इसमें सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मोहित भंडारी और वासु नेगी अंडर-17 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंच गए। प्रतियोगिता में कई मुकाबले नाकआउट में ही निपट गये तो, कई मुकाबले तीन राउंड तक चले। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को होंगे।
इस मौके पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी, एसबीपीएस के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, डा. सुशील राणा, डीसी भट्ट (पूर्व अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग प्रशिक्षक एवं पूर्व जिला क्रीड$ा अधिकारी) और पुनीत सिंह बाक्सिंग पर्यवेक्षक भी मौजूद थे।
