गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 10 से 12 अक्टूबर तक


देहरादून। वीर गोर्खा कल्याण समिति की बैठक में गोर्खा दशै दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला 2२५ के आयोजन पर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव एवं राजकीय मेला 1 से 12 अक्टूबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
रविवार को आयोजित बैठक में वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि मेले का आयेजन गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में किया जाएगा। 1 से 12 अक्टूबर तक होने वाले महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन को पिछले साल से बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। वर्ष की भी मेघालय, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम के साथ—साथ गढ$वाली, कुमाऊं नी, जौनसारी एवं नेपाली संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नेपाल की संस्कृति एवं संस्कार से परिचित कराएंगी। बैठक में वरिष्ठ उपायक्ष उर्मिला तामाड, कर्नल माया गुरुंग, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह सचिव आशु थापा, सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूगं, सदस्य पूरन बहादुर थापा, यामु राना, ज्योति राना, सोना शाही, एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग, बबिता गुरुंग, नरेंद्र थापा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *