बैडमिंटन में एसबीपीएस ने जीता खिताब

  • सीबीएसई कलस्टर-XIX में टीम चैंपियन बने
  • सीबीएसई नेशनल गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने सीबीएसई कलस्टर XIX  बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप जीत ली है। इस जीत के साथ ही स्कूल की शटलर टीम ने सीबीएसई नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्कूल की ओर से शटलर ईशान नेगी, रोहित चौहान और अर्नव नेगी ने टीम चैंपियनशिप जीती। 

बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के खिलाड़ी हर खेल में अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्कूल के खिलाड़ी सीबीएसई नेशनल गेम्स में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे। मेरठ के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में 10 से 15 जुलाई को आयोजित सीबीएसई कलस्टर 19 बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। एसबीपीएस बैडमिंटन एकादमी के कोच ओम सेमल्टी ने बताया कि प्रतियोगिता में ईशान नेगी, रोहित चौहान और अर्नव नेगी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और संघर्ष भावना का परिचय देते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विजयी प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि टीम अब सीबीएसई नेशनल गेम्स में कलस्टर XIX  का प्रतिनिधित्व करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *