एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौध रोपण


देहरादून। महिला पतंजलि योग समिति देहरादून की संगठन मंत्री एवं शालिनी गुरुंग योग परिवार की संस्थापक शालिनी गुरुंग द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। इसके तहत खलंगा समिति के सहयोग से नालापानी स्थित खलंगा युद्ध स्मारक एवं चंद्रायणी मंदिर के निकट पौध रोपण किया गया जिसमें लोगों ने एक-एक पौधा अपनी माता के नाम लगाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ—साथ भावनात्मक जुड़ाव को बढवा देना था। अभियान में आशिमा गुरुंग, सत्य खड$का, गायत्री बेत, प्रियांशी थापा, लक्ष्मी रावत, सुनीता नौटियाल, संजीव शर्मा, अजय फरासी, ललिता थापा, नेहरूग्राम महिला समिति से नीलू थापा, रूपा खत्री, खलंगा विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक बल्लभ शर्मा, प्रमोद गिरी, महेश छेत्री, केबी कार्की, राजेंद्र थापा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *