राज्य में नवाचार आधारित शैक्षिक प्रणाली लागू: डा. रावत

  • जीआरडी में मेधावियों को किया गया सम्मानित
  • युवाओं से पीएम के विकसित भारत के सपने को पूरा करने का आह्वान


देहरादून। गुरु राम दास (जीआरडी) इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों के 10वीं व 12वीं के टापर्स को सम्मानित किया गया।


मंगलवार को राजपुर स्थित संस्थान में समारोह का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत, संस्थान के वाइस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डाली आेबेराय, प्रबजी आेबेराय व महानिदेशक डा. पंकज चौधरी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सरकार द्वारा बेसिक एवं उच्च शिक्षा में नवाचार आधारित शैक्षिक प्रणाली लागु की गई है। उन्होंने मेधावियों को बधाई देते अपने ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने,भारत को विश्व गुरु बनाने एवं 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने का आह्वान किया। वाइस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने कहा कि संस्थान मेधावी छात्रों की प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने के लिए दृढू सकल्प है। समारोह का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। महा निदेशक डा. पंकज चौधरी ने कहा कि संस्थान नई एजुकेशन पालिसी में छात्रों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया दे रहा है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ$ता है। समारोह में निजी स्कूलों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *