- आरआरएस पर लिखी कैथोलिक पादरी की पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले संघ के सरकार्यवाह
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ राष्ट्रीयता का भाव-विचार रखने वाले लोगों का संगठन है। वह चाहे किसी भी धर्म के हों। संघ ने अपनी स्थापना से लेकर अब शताब्दी वर्ष तक राष्ट्र के लिए हित कार्य किए हैं। भारत की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया। कांग्रेसनीत सरकारों ने अनावश्यक रूप से दो बार संघ पर प्रतिबंध लगाए गए लेकिन कुछ भी गलत नहीं मिलने पर वह हटाने भी पड़े।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीए सभागार में आयोजित प्रभात प्रकाशन एवं प्रज्ञा प्रवाह की राज्य इकाई देवभूमि विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में कैथोलिक पादरी फादर एंथनी एलेनजिमित्तम द्वारा वर्ष 1951 में लिखित पुस्तक फिलासफी एंड एक्शन एंड एक्शन ऑफ आरआरएस फार दी हिन्द स्वराज के पुनर्प्रकाशन अंक का लोकार्पण करने दून आए थे। उन्होंने कहा कि संघ के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद एक दूसरे मत का व्यक्ति संघ के बारे में देशहित, संस्कृत और संस्कृति के ऐसे सकारात्मक विचारों को पुस्तक के रूप में दे गए जिसमें संघ के आगामी सौ वर्षाें कार्याें का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि आज भले ही कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थाें के लिए संघ के बारे में दुष्प्रचार करते हों लेकिन जो लोग सच्चाई से भिज्ञ हैं वे संघ के होकर रह जाते हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नन्द कुमार ने कहा कि वर्षों से कई आलोचकों, विद्वानों और विरोधियों ने संघ को परिभाषित करने का प्रयास किया है। जो अकसर पूर्वाग्रह या इसे गलत तरीके से प्रस्तुत करने की इच्छा से प्रेरित होते हैं। जबकि विदेशी लोग संघ के कार्याें की प्रशंसा करते हैं। इसका उदाहरण यह पुस्तक है।
विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार देवभूमि की संस्कृति के संवर्धन के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश में धर्म संस्कृति के विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। इसके तक मजारों के नाम पर अवैध रूप से कब्जाई गई 700 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है। अवैध रूप से संचालित 200 से अधिक मदरसे बंद कराए गए हैं। बहरूपिये बन कर धर्म के नाम पर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ हाल ही में आपरेशन कालनेमि चलाया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पकड़े गए हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रभात प्रकाशन के स्वामी प्रभात कुमार ने किया।
इस मौके पर प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक भगवती प्रसाद, संघ के प्रान्त प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र, प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय कुमार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार, देवभूमि विचार मंच से प्रान्त अध्यक्ष पीडी काला, प्रान्त संयोजक डॉ. अंजलि वर्मा, शोध संयोजक डॉ. रवि शरण दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ. केसी मिश्रा, जिला संयोजक सुनैना रावत, महानगर संयोजक डॉ. रीना चंद्रा, सह संयोजक डॉ. शैलेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रमुख विशाल वर्मा, प्रचार आयाम प्रमुख प्रो. एचसी पुरोहित, शोध आयाम प्रमुख त्रिभुवन खाली, डॉ. अनिल, डॉ. प्रीतपाल, डॉ. खाती, डॉ. राजेश भट्ट, महिला आयाम की एकता त्रिपाठी, गढ़वाल मण्डल प्रमुख डॉ. मनीष उनियाल, युवा आयाम से डॉ. आशीष बहुगुणा, हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीप्रकाश, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।