एसबीपीएस मोहित का नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन

  • ग्रेटर नोएडा में होने वाली चैम्पियनशिप में उत्तराखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व


देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्र मोहित भंडारी नेशनल चैम्पियनशिप में अपना दमखम दिखायेंगे। बलूनी बाक्सिंग एकेडमी के मोहित का चयन चौथी सब जूनियर ब्वॉयज एंड गर्ल्स नेशनल बाक्सिंग चैम्पियशिप के लिए हुआ है।


एसबीपीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने मोहित भंडारी को नेशनल चैम्पियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एसबीपीएस के छात्र क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, आर्चरी, शूटिंग समेत अनेक खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर स्कूल व उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में सात से 13 अगस्त तक होने वाली चैम्पियनशिप में मोहित भंडारी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदित हो कि मोहित भंडारी 68वें स्कूल नेशनल गेम्स में रजत पदक एवं सीबीएसई नार्थ जोन वन (2025—26) में स्वर्ण पदक जीत चुके है। इसके अलावा मोहित का चयन सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जोकि 11 से 15 सितम्बर तक हरियाणा में आयोजित होगी। मोहित की उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व की बात है और मोहित भंडारी की मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *