जवानों को रक्षा सूत्र बांधना अनुकरणीय उदाहरण: चौबे

  • लॉ कालेज की छात्राओं ने आईआरबी में वर्दीधारियों को बांधे रक्षा सूत्र


देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज की छात्राओं ने वर्दीधारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने जवानों को राखियाँ बांधने के साथ—साथ देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर सभी का मंत्र मुग्ध कर दिया।


मंगलवार को लॉ कॉलेज के रोट्रेक्ट क्लब से छात्राओं की टोली को विवि उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा व विभागाध्यक्ष प्रो. राधेश्याम झा ने रवाना किया। टोली का नेतृत्व क्लब के चेयरपर्सन अमित चौधरी व डा. अभिरंजन दीक्षित ने किया। लॉ की छात्राओं ने झाझरा स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) पहुंची और बटालियन के जवानों को राखी बांधा। कार्यक्रम में उत्तराखंड की सेकेण्ड आईआरबी की सेनानायक स्वेता चौबे ने कहा कि देश की सेवा में लगे जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लम्बे जीवन की कामना कर लॉ कालेज की छात्राओं ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। देश की रक्षा के लिए वर्दी धारण करना, हथियार उठाना और सीमाओं की रक्षा करना स्वयं में सर्वोच्च विकल्प है। इन वीर जवानों का सम्मान करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। सहायक सेनानायक पूर्णिमा गर्ग ने छात्राओं को आईआरबी की कार्यशैली को समझाया। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए वर्दी धारण करना एक सम्मान है।
इस मौके पर उप सेनानायक चक्रधर अंथवाल व क्वार्टर मास्टर सिद्धार्थ कुकरेती भी उपस्थित थे। आईआरबी के जवानों को राखी बांधने पहुंची छात्राओं में वंशिका, हर्षित, कृतिका, आंचल, संजना, युविका, उन्नति, रिया, तानिया, सान्वी, जागृति, विरेन्द्र कौर, रिश पाल, तनिषा, राशि, सनोवर, श्रिन, वत्सला, नेहा बंसल तथा शगुन आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *