एसबीपीएस की आरना ने लेजर रन में जीता गोल्ड मेडल

  • एसबीपीएस प्रबंधन ने आरना को किया सम्मानित


देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की आरना चौहान ने दूसरे उत्तराखंड लेजर रन स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। गुरुवार को स्कूल में आरना चौहान का सम्मान किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी आरना चौहान को उसकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरना ने लेजर रन में पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है।


लेजर रन प्रतियोगिता का आयोजन काशीपुर के लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में किया गया। आरना चौहान ने अंडर-13 में लेजर रन में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस ग्रुप में प्रदेश भर के 50 बच्चों ने भाग लिया। आरना के कोच प्रदीप कोठारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पेंटाथलॉन का एक हिस्सा है। इसमें एक निश्चित दूरी तक दौड़ना होता है और इसके बाद लेजर पिस्टल से निशाना साधना होता है।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, कोच प्रदीप कोठारी और टीचर्स मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *