- जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत
- अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर व उपाध्यक्ष पर अभिषेक सिंह की जीत
देहरादून। राजधानी में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।