- उत्तरांचल विवि में मानव मूल्य एवं नैतिकता पर संगोष्ठी आयोजित
देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा मानव मूल्य एवं नैतिकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विशेषज्ञों नैतिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मंगलवार को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, हिमालया वेलनेस कम्पनी के अध्यक्ष डा. एस. फारूक, कुलपति प्रो. धरम बुद्धि और निदेशक प्रो. अजय सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि डा. फारूक ने कार्य व व्यवहार को प्रभावित करने वाले बुनियादी सिद्धांतों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मित्रता, दया, ईमानदारी, सम्मान और जिम्मेदारी जैसे मूल्य एक मजबूत समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुलपति प्रो. धरम बुद्धि ने चरित्र निर्माण और मानवीय कर्म पर जोर दिया। निदेाक प्रोफेसर डा. अजय सिंह ने मानवीय मूल्यों एवं नैतिकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्य, मनुष्य के द्वारा, मनुष्य के लिए, मनुष्य के मूल्य हैं। गोष्ठी में विज्ञान संकाय के 1100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर डा. वीके श्रीवास्तव, डा.निशेष शर्मा, डा. शिवम पांडे, योगेश कुमार अवस्थी, डा. प्रीतेश व्यास, डा. राजेंद्र प्रसाद मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. शिखा ठाकुर व डा. सोनिका कालिया ने किया।