- “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर व्यापक आउटरीच कार्यक्रम होंगे आयोजित
- पारदर्शिता एवं जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
देहरादून। टीएचडीसीआईएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुरू हो गया है। जागरूकता सप्ताह के दौरान “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर व्यापक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख मिनी रत्न उद्यम टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) के एनसीआर स्थित अपने कौशांबी (गाजियाबाद) कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन टीएचडीसीआईएल की मुख्य सतर्कता अधिकारी (आईआरएस) रश्मिता झा द्वारा किया गया । मुख्य सतर्कता अधिकारी ने समाज के हर स्तर पर जागरूकता पैदा करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सभाओं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों, टीएचडीसी के परियोजना स्थलों, बस स्टेशनों, गंगा घाटों और मुख्य बाजारों में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर व्यापक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
कार्यक्रम में नीरज वर्मा कार्यपालक निदेशक (एनसीआर कार्यालय), एस.के.आर्य, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं कॉर्पोरेट सतर्कता विभाग, ऋषिकेश के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में टीएचडीसीआईएल के विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यालयों में तैनात सतर्कता विभाग से जुड़े़ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।
