फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर लांच

  • उत्तराखंड के गुमनाम योद्धाओं की सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक एपिसोडिक फिल्म

हल्द्वानी।

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर लांच किया। फिल्म उत्तराखंड के गुमनाम योद्धाओं की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख हल्द्वानी शान्ति भट्ट, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संजय मैठाणी, सुषमा भारद्वाज एवं हर्षिता कोहली की मौजूदगी में फिल्म का पोस्टर एवं ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ 2024 का बिन्सर अग्निकांड के ऊपर आधारित है। बिन्सर वाइल्ड सेंचूरी, जो अल्मोड़ा जिले में स्थित है वहाँ 2024 की गर्मियों में जंगलों में लगी आग को बुझाते हुए कुछ वनकर्मी और स्थानीय लोग शहीद हो गए। ये फिल्म उन्हीं शहीदों और उनके जैसे अन्य वनरक्षकों के संधर्ष को सामने लाती है।

संक्षेप में फिल्म उन गुमनाम योद्धाओं के बारे में बताती दिखाती है जो इस प्रकृति और पर्यावरण के लिए कई बार अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं। कई सारी सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस डायरी के पन्नों को गीत-संगीत के साथ फिल्मी अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी उत्तराखंड की झीलों, ओक पाइन से भरे घने जंगलों, धुंध से ढकी घाटियों और पारंपरिक गाँवों की सुंदरता को बड़े परदे पर जीवंत करती है। हिमालय यहाँ एक पात्र की तरह उभरता है जिसकी गोद में सौंदर्य भी है और संकट भी। फिल्म की सारी शूटिंग कुमांउ की खूबसूरत वादियों की गयी। नैनीताल, भवाली, पंगोट, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि लोकेशन में इसे फिल्माया गया। फिल्म का लेखक-निर्देशक महेश भट्ट, निर्माता सज्जू लाल टी आर, कॉन्सेप्ट बीजू लाल आई.एफ.एस. क्रिएटीव प्रोड्यूसर आयुष्मान भट्ट, कैमरा मनोज सती, संतोष पाल, सम्पादन  आयुष्मान, आलोक सिंह, पटकथा ऋतुराज, संगीत अमित वी कपूर, विनय कोचर, मन चौहान, पार्श्व संगीत, अमित वी कपूर, स्वर पद्मश्री कैलाश खेर,  कास्टिंग  सौरभ मिश्रा, कास्टूयम काजल सिंह, फाइट अरूण सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *