- विरासत साधना में नृत्य की प्रस्तुति से महफिल हुई भक्तिमय
देहरादून। विरासत महोत्सव में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने शास्नृत्रीय त्य की प्रस्तुति से समा बांध दिया। इस दौरान संगीत में निपुण में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के जरिये महफिल को भक्तिमय बना दिया।
मंगलवार को विरासत महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के कत्थक, ओडिसी एवं भरतनाटम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। नृत्य किनकिरनी स्कूल आफ भरतनाट्यम डांस की मानवी सिंह, आईटी चिल्ड्रंस एकेडमी की रिनिका चमोली ने भरतनाट्यम पर शानदार प्रस्तुति दी, जबकि पीवाईडीएस लर्निंग एकेडमी की अदिति थापा, गुरु स्मृति संगीत शिक्षा केंद्र से तपस्या लिंगवाल, ब्रकलिन स्कूल से प्रियंका खाती, दून सरला एकेडमी की आद्या कुकरेती ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में हाई परफर्मेंस सेंटर से देवयानी चौहान के साथ ही दून इंटरनेशनल स्कूल से ऐशानी शर्मा, दून किड्स स्कूल से रुचिका व्यास, द हैरिटेज स्कूल नार्थ कैम्पस से ऋग्वैदिता भास्कर, केवी रायपुर से वेदांशी अत्री, एन मैरी स्कूल से गायत्री रौतेला ने भी कत्थक व भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी। दर्शकों व स्रोताओं ने बालिका कलाकारों के नृत्य की खूब प्रशंसा की। विरासत साधना की कोअर्डिनेटर कल्पना शर्मा द्वारा आकर्षक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
