व्यावसायिक शिक्षा की उपयोगिता व कौशल विकास पर चर्चा

व्यावसायिक प्रशिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय चरण सम्पन्न

देहरादून। सिमग्र शिक्षा के अन्र्तगत व्यावसायिक प्रशिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय चरण सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से व्यावसायिक शिक्षा की उपयोगिता एवं नवीन शैक्षणिक पद्धतियों और कौशल विकास संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मंगलवार को एक होटल में आयोजित शिविर बतौर मुख्य अतिथि उप राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा प्रद्युमन सिंह रावत ने कहा कि प्रशिक्षक व्यावसायिक शिक्षा के मूल स्तंभ हैं। प्रशिक्षकों के प्रयास से व्यावसायिक शिक्षा नये आयाम स्थापित करने में सफलता हासिल हुई है। समग्र शिक्षा के राज्य समन्वयक गौरव नौटियाल ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा को व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए भविष्य में भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री रावत ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विजन इंडिया देहरादून के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय झा ने किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश से आठ सेक्टर के लगभग 8 प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
इस मौके पर विजन इंडिया देहरादून की प्रशासनिक अधिकारी खुशी खेरा, जिला समन्वयक जय प्रकाश सेमवाल, देवाशीष खंकरियाल, रोहित पुंडीर, विशाल रावत, पारस राणा, गजेन्द्र प्रासद, दीपेन्द्र नेगी, कुनाल कनौजिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *