महंत इन्दिरेश अस्पताल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2100 मरीजों ने उठाया लाभ

  • एसजीआरआर  पब्लिक स्कूल तिलणी (रुद्रप्रयाग) में आयोजित हुआ विशाल शिविर
  • मुख्य अतिथि विधायक भरत चौधरी ने  की विधायक निधि से स्कूल को पांच लाख रुपये देने की घोषणा
  • वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ अजीत तिवारी ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

रुद्रप्रयाग। एसजीआरआर  विश्वविद्यालय एवू श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तिलणी में कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2100 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श और रोगियों को निशुल्क दवाइयाँ वितरित की।

बृहस्पतिवार को शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, ओमप्रकाश सेमवाल (संस्थापक कलश संस्था) एवं स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिंह चैहान ने किया। विधायक भरत चौधरी ने कहा कि महंत इन्दिरेश अस्पताल न केवल शहरी क्षेत्रों में, बल्कि सुदूरवर्ती पर्वतीय अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवा की अलख जगा रहा है। श्री चौधरी ने इस पहल को समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया। उन्होंने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तिलणी रुद्रप्रयाग को पांच लाख रूपये की मदद की घोषणा की। पूनम कठैत ने  कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जनजागरूकता फैलाने में महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा की जा रही यह पहल समाज को स्वस्थ भविष्य की दिशा में अग्रसर करने वाला एक अनुकरणीय प्रयास है। संतोष रावत ने एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन की सराहना की उन्होंने कहा कि संस्था न केवल विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास कर रही है।
शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अजीत तिवारी ने प्रतिभागियों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, उसकी रोकथाम के उपायों और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर का शीघ्र निदान ही उपचार की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है, क्योंकि प्रारंभिक अवस्था में पहचाने जाने पर अधिकांश प्रकार के कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज संभव है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केशव चन्द लखेड़ा (प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रीनगर), बुद्धिबल्लभ डोभाल (प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग), हरिशंकर गौड (जनसम्पर्क अधिकारी,श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल), सुरेन्द्र सिंह चैधरी, राम सिंह कठैत, अनिल शर्मा, विजया शर्मा, पूनम वशिष्ठ, रूबी गैरोला, रेनू सती सहित सभी शिक्षकों एवम् सहायक स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ अजीत तिवारी, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. रोहिताश शर्मा, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. माणिक त्यागी, आईवीएफ, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ चेताली, मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ आशुतोष भट्ट, डाॅ श्वेतांशु शर्मा, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ शर्मा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षित, नेत्र रोग विभाग से डॉ कनिष्क जोशी, मनोरोग विभाग से डॉ सुमित मेहता, हड्डी रोग विभाग से डॉ प्रणव कोठियाल, सर्जरी विभाग से डाॅ निशांत, दंत रोग विभाग से डॉ शिवानी थपलियाल, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ सुशांत किमोठी और डाॅ गौरव, त्वचा एवम् यौन रोग विभाग से डाॅ रवि शुभंग ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *