ऑल इज़ वेल’ ने दशकों को खूब हंसाया

  • माउंट ज़ियन स्कूल में वार्षिक समारोह और संस्थापक दिवस की धूम

देहरादून। माउंट ज़ियन स्कूल ने वार्षिक समारोह और संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह में संगीत, नृत्य व नाटक की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह में छोटे बच्चों (प्लेग्रुप से यूकेजी) ने “गॉड्स लव्स मी” और “टोंका टोंका” जैसे गीतों पर अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। वहीं, वरिष्ठ छात्राओं ने महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए एक मनमोहक मराठी नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक और दो के छात्रों ने रंगारंग राजस्थानी रीमिक्स डांस से समां बांध दिया। समारोह में मुख्य आकर्षण वरिष्ठ छात्रों द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटक “ऑल इज़ वेल” रहा जिसने दर्शकों को खूब हँसाया। नाटक के जरिए दिल को छू लेने वाला संदेश दिया कि एकजुटता और सकारात्मकता से सब कुछ सचमुच ठीक हो जाता है।

मुख्य अतिथि पादरी अभिषेक बारला ने छात्रों को अपने काम में उत्कृष्टता प्राप्त करने और जीवन में ईश्वर को प्राथमिकता देने का महत्व समझाया। उन्होंने माता-पिता का सम्मान करने और लगन से काम करने पर ज़ोर दिया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत “हर कदम वतन मेरे…” और राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रिंसिपल श्रीमती सोनिया पॉल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही  छात्रों और शिक्षकों को कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समारोह स्कूल की प्रतिभा, रचनात्मकता और मूल्यों को पोषित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *