- डीबीएस में एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित
देहरादून। डीबीएस कालेज में उत्तराखंड का स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयंसेवियों को एनएसएस के सिद्धांत व महत्व से अवगत कराया गया।
रविवार को डीबीएस परिसर में आयोजित शिविर में स्वंयसेवी छात्राओं ने उत्तराखंड निर्माण, उत्तराखंड आंदोलन एवं उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड का सफर विषय पर अपने विचार साझा किये। साथ ही राज्य आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. शीतल कन्नौतिया ने छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों एवं आगामी एनएसएस शिविरों की जानकारी दी। इस दौरान उप प्राचार्य डा. अनिल पाल ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना की। शिविर के बाद एनएसएस स्वयंसेवियों ने एफआरआई में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अन्य कालेजों के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. विद्युत बोस, बरखा कमल आदि मौजूद रहे।
